बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ध्यान खींचा

उनकी साड़ी में रामायण की कहानी छुपी थी और इसे बनाने में 100 घंटे लगे।

इस पर 'रामायण' की कहानी को चित्रित किया गया था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने आलिया की इस साड़ी को खूब पसंद किया।

अब स्टाइलिस्ट ने इसकी डिटेलिंग शेयर की है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ट्रेडिशनल अवतार में राम मंदिर सेरेमनी में शामिल हुये।

आलिया भट्ट ने फिरोजा नीली रंग की साड़ी पहनी थी

जिसे उन्होंने मैचिंग कलर के शॉल से कम्प्लीट किया था।

ब्रेड स्टाइल टाइट हेयर बन और मिनिमल मेकअप में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं, रणबीर धोती-कुर्ता में जच रहे थे।